← Back to News
📰 NEWS
Exam
उच्च माध्यमिक विद्यालय मंझरिया में इंटर परीक्षा 2026 के लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड का वितरण शुरू
Summary: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए थ्योरी विषयों के एडमिट कार्ड का वितरण कल दिनांक 17-01-2026 को उच्च माध्यमिक विद्यालय मंझरिया में किया जाएगा। विद्यालय...
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए थ्योरी विषयों के एडमिट कार्ड का वितरण कल दिनांक 17-01-2026 को उच्च माध्यमिक विद्यालय मंझरिया में किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि को समय पर उपस्थित होकर अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी परीक्षार्थियों से अनुशासन बनाए रखने एवं परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।