बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (PMS) 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, जल्द करें अप्लाई !
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए 'पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप' (PMS) योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तय की है।इस योजना के अंतर्गत राज्य के पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणियों के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है।
स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए छात्रों का बिहार का स्थायी निवासी होना और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में उत्तर-मैट्रिक (11वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर या अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम) में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं या सर्वर डाउन से बचने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल (pmsonline.bihar.gov.in या scstpmsonline.bihar.gov.in) के माध्यम से तुरंत रजिस्ट्रेशन और फॉर्म फाइनल सबमिट करने की सलाह दी गई है।