Bihar Government | Education Department |
📢 Welcome - U M V Manjharia, Gaunaha    |📚 Education is the most powerful weapon    |✨ Discipline is the key to success    |🎯 Dream, work hard, succeed    |🌟 पढ़ाई में ध्यान दो, भविष्य उज्ज्वल बनाओ    |👥 Share knowledge, change society
← Back to News
📰 NEWS Exam

मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए UHS मंझरिया, गौनाहा के छात्रों के परीक्षा केन्द्र घोषित

📅 Published: 07 Jan 2026
👁️ 154 Views
मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए UHS मंझरिया, गौनाहा के छात्रों के परीक्षा केन्द्र घोषित
Summary: बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के लिए यू.एच.एस. मंझरिया, गौनाहा के छात्रों के परीक्षा केन्द्र निर्धारित कर दिए गए हैं।
UHS मंझरिया, गौनाहा के कक्षा 10 के सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 हेतु उनके परीक्षा केन्द्र निर्धारित कर दिए गए हैं।

जारी प्रवेश पत्रों के अनुसार UHS मंझरिया, गौनाहा के छात्रों के लिए परीक्षा केन्द्र +2 उच्च विद्यालय, कुमारबाग तथा छात्राओं के लिए प्राइड इंटरनेशनल स्कूल, लौरिया रोड, नरकटियागंज में निर्धारित किए गए हैं।

सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर अंकित परीक्षा केन्द्र का नाम एवं पता अवश्य देख लें और निर्धारित तिथि को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित रहें।

एडमिट कार्ड का वितरण 12-01-2026 से किया जायेगा।

🏷️ Tags

exam bihar board