← Back to News
📰 NEWS
Exam
मॉडल विद्यालयों में शुरू होगी IIT-NEET की तैयारी, सरकारी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर
Summary: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), बिहार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मॉडल विद्यालयों में नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। कक्षा VIII में अध्ययनरत विद्यार्थी NMMS मेरिट सूची के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), बिहार, पटना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राज्य के मॉडल विद्यालयों में नामांकन हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह नामांकन कक्षा VIII में अध्ययनरत उन छात्र-छात्राओं के लिए है, जो राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMS) परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं।
राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले एवं कुल 534 प्रखंडों में मॉडल विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा प्रदान की जाती है। इन विद्यालयों में छात्रों को NEET, JEE, ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है। साथ ही अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन, नियमित टेस्ट, स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशाला, डाउट क्लियरिंग सत्र एवं करियर काउंसलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक छात्र SCERT, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NMMS Academic Year 2025-26 (Project Year 2026-27) के अंतर्गत Online Registration एवं Application Submission कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त QR कोड स्कैन कर भी आवेदन किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया NMMS परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर होगी। आवेदन करने वाले छात्रों के माता-पिता की वार्षिक आय अधिकतम 3.5 लाख रुपये निर्धारित की गई है। आरक्षण नियमों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है।

×